अशोक नगर: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से जिले के 24,646 लाभार्थियों के खाते में ₹1.47 करोड़ की राशि डाली
अशोकनगर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सिंगरौली जिला, उमंग भवन से शनिवार को दोपहर 1 बजे राज्य शासन की पेंशन योजनाओं के लगभग 33 लाख से अधिक हितग्राहियों को माह अप्रैल पेड-ईन मई, 2026 की कुल राशि रूपये 202.26 करोड़ का हितलाभ वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया । अशोकनगर जिले के 24646 हितग्राहियों को 14787600 रूपए की राशि खातों में डाली गई।