Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान - 2026 श्रमदान से निखर हो उठी 400 साल पुरानी धरोहर उदयपुर के सीटीएई परिसर स्थित सुंदर बाई बावड़ी की सफाई काॅलेज प्रशासन तथा आमजन ने किया श्रमदान @followers @top fans News 24 Udaipur Government of Rajasthan #savewater #plantation #udaipur #vlog #viralpost #viralreelschallenge #nonflowers उदयपुर, 5 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रारंभ किए गए वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में आमजन की सहभागिता से ऐतिहासिक जल स्त्रोतों का कायाकल्प हो रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाराणा प्रताप कृषि एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय से संबद्ध काॅलेज आॅफ टेक्नोलाॅजी एण्ड इंजीनियरिंग के फाॅर्म में स्थित ऐतिहासिक सुंदरबाई बावड़ी पर आमजन से स्वस्फूर्त श्रमदान किया। इससे लगभग 400 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक सुंदर बाई बावड़ीका स्वरूप निखर उठा। संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी प्रातःकालीन भ्रमण के लिए एकत्र होते हैं। अभियान से प्रेरित होकर क्षेत्रवासियों ने बावड़ी की सफाई का जिम्मा उठाया। काॅलेज प्रबंधन से चर्चा कर शुक्रवार को सामूहिक श्रमदान किया गया। इसमें उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बावड़ी की साफ-सफाई कर इसकी ऐतिहासिक गरिमा को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया। श्रमदान के दौरान बावड़ी परिसर में फैली गंदगी, झाड़-झंखाड़ और कचरे को हटाया गया। सामूहिक प्रयासों से वर्षों पुरानी इस जल धरोहर का स्वरूप निखर कर सामने आया। अभियान में शामिल लोगों ने जल स्रोतों के संरक्षण एवं पारंपरिक जल संरचनाओं के महत्व पर भी चर्चा की तथा इनके संरक्षण का संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने कहा कि बावड़ियां केवल जल संचयन की संरचनाएं ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत की पहचान भी हैं। ऐसे में इनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। इस दौरान काॅलेज प्रशासन से मनजीतसिंह, फाॅर्म इंचार्ज सचिन सहित आमजन उपस्थित रहे। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिलेभर में जल संरक्षण, जल स्रोतों की साफ-सफाई और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुंदर बाई बावड़ी में हुए इस श्रमदान ने जल संरक्षण के प्रति समाज की सहभागिता और जागरूकता का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया।

Girwa, Udaipur | Jun 5, 2026

MORE NEWS

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान - 2026 श्रमदान से निखर हो उठी 400 साल पुरानी धरोहर उदयपुर के सीटीएई परिसर स्थित सुंदर बाई बावड़ी की सफाई काॅलेज प्रशासन तथा आमजन ने किया श्रमदान @followers @top fans News 24 Udaipur Government of Rajasthan #savewater #plantation #udaipur #vlog #viralpost #viralreelschallenge #nonflowers उदयपुर, 5 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रारंभ किए गए वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में आमजन की सहभागिता से ऐतिहासिक जल स्त्रोतों का कायाकल्प हो रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाराणा प्रताप कृषि एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय से संबद्ध काॅलेज आॅफ टेक्नोलाॅजी एण्ड इंजीनियरिंग के फाॅर्म में स्थित ऐतिहासिक सुंदरबाई बावड़ी पर आमजन से स्वस्फूर्त श्रमदान किया। इससे लगभग 400 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक सुंदर बाई बावड़ीका स्वरूप निखर उठा। संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी प्रातःकालीन भ्रमण के लिए एकत्र होते हैं। अभियान से प्रेरित होकर क्षेत्रवासियों ने बावड़ी की सफाई का जिम्मा उठाया। काॅलेज प्रबंधन से चर्चा कर शुक्रवार को सामूहिक श्रमदान किया गया। इसमें उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बावड़ी की साफ-सफाई कर इसकी ऐतिहासिक गरिमा को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया। श्रमदान के दौरान बावड़ी परिसर में फैली गंदगी, झाड़-झंखाड़ और कचरे को हटाया गया। सामूहिक प्रयासों से वर्षों पुरानी इस जल धरोहर का स्वरूप निखर कर सामने आया। अभियान में शामिल लोगों ने जल स्रोतों के संरक्षण एवं पारंपरिक जल संरचनाओं के महत्व पर भी चर्चा की तथा इनके संरक्षण का संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने कहा कि बावड़ियां केवल जल संचयन की संरचनाएं ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत की पहचान भी हैं। ऐसे में इनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। इस दौरान काॅलेज प्रशासन से मनजीतसिंह, फाॅर्म इंचार्ज सचिन सहित आमजन उपस्थित रहे। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिलेभर में जल संरक्षण, जल स्रोतों की साफ-सफाई और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुंदर बाई बावड़ी में हुए इस श्रमदान ने जल संरक्षण के प्रति समाज की सहभागिता और जागरूकता का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया। - Girwa News