गया टाउन सीडी ब्लॉक: डीडीसी कार्यालय में छात्रवृत्ति आवेदनों का सत्यापन किया गया, 3252 मामलों की हुई जांच
गया डीडीसी कार्यालय में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2024-25 एवं 2025-26 के तहत बीसी, ईबीसी, एससी व एसटी वर्ग के कुल 3252 आवेदनों का सत्यापन किया गया। बैठक उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार दास की अध्यक्षता में बुधवार की दोपहर 2 बजे आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक करीब 1.25 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 217 आवेदन संस्थान स्तर पर लंबित हैं।