फरसगांव: कृषि आदानों की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, बोरगांव के दुर्गा कृषि केंद्र पर 21 दिन का प्रतिबंध लगाया गया
जिले में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज,उर्वरक एवं कीटनाशक निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।इसी क्रम में विकासखंड फरसगांव अंतर्गत बोरगांव स्थित दुर्गा कृषि केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान संस्था द्वारा भंडारित उर्वरकों से संबंधित कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया जा सका, 21 दिन प्रतिबन्ध रहेगा