परसौनी: देमा टोला पामरा पुल से रविवार को माता महारानी दुर्गा पूजा समिति के सौजन्य से निकाली गयी कलश शोभा यात्रा
देमा टोला पामरा पुल से रविवार को माता महारानी दुर्गा पूजा समिति के सौजन्य से चैत नवरात्र को लेकर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें 2100 कुँवारी कन्याओं ने भाग लिया। चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी के बावजूद कुमारी कन्याओं ने लगभग 3 किलोमीटर की दूरी तय कर कलश में जल भरी।