परसौनी: ईद पर्व को लेकर परसौनी थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में की गई पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति
परसौनी थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में ईद पर्व को लेकर पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि आपसी प्रेम भाईचारे के साथ ईद पर्व को मानना है। इसलिए संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई है।