परसौनी: बलहा गांव के पास अनियंत्रित बाइक ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर एक युवक की हुई मौत दूसरा जख्मी
परसौनी थाना क्षेत्र के बलहा गांव के पास अनियंत्रित बाइक ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वही जख्मी कोई इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।