परसौनी: अंडहरा गांव में निर्माण के 6 महीने बाद ही ध्वस्त हुआ छठ घाट ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
परसौनी थाना क्षेत्र के अंडहरा गांव में निर्माण के 6 महीने के बाद ही छठ घाट ध्वस्त हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत समिति योजना के तहत यह छठ घाट बनाया गया था जो निर्माण के 6 महीने के बाद ही पूरी तरीके से ध्वस्त हो गया है।