लालगंज: सांगीपुर पुलिस ने युवती के अपहरण के मामले में अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
दवा लेने घर से निकली युवती के लापता होने को लेकर सांगीपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के देवीगढ़ नेवादा निवासिनी कमला देवी पत्नी राम मनोहर सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी पचीस वर्षीया पुत्री बीती तीन अप्रैल को दवा लेने के लिए घर से निकली। पुत्री के देर रात तक वापस न आने पर परिजन अप्रिय घटना की आशंका में परे