कन्नौज: इन्दरगढ़ स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी में एक कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
कन्नौज जिले के इंदरगढ़ से ट्रैक्टर एजेंसी पर एक कर्मी की मौत का मामला सामने आया है। शुक्रवार की इस घटना के बाद शनिवार को मृतक का शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। परिवारजनों ने ट्रैक्टर एजेंसी के संचालक पर गंभीर आरोप लगाए है। मामले में लाखों रुपयों के लेनदेन का एंगल भी सामने आया है।