कन्नौज: चौराचांदपुर निवासी किशोरी की मिट्टी का टीला ढहने से हुई मौत, परिजनों के मना करने के बावजूद गई थी किशोरी
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के चौराचांदपुर में मिट्टी का टीला ढहने के कारण दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे मिट्टी खोद रही किशोरी की जान चली गई। परिजनों के मना करने के बाबजूद किशोरी नदी के किनारे मिट्टी खोदने गई थी। शनिवार को हुए इस हादसे से परिजनों में हड़कंप मचा है। डॉक्टर ने जिला अस्पताल में किशोरी को मृत घोषित किया है।