कन्नौज: पुलिस ने गुरसहायगंज थाने पर 169 मुकदमे से जुड़ी 2700 लीटर अवैध देशी और कच्ची शराब को किया नष्ट
थाना गुरसहायगंज पुलिस द्वारा थाना गुरसहायगंज पर पंजीकृत धारा 60 आबकारी अधिनियम के 169 मुकदमों से संबंधित 2700 लीटर अवैध देशी व कच्ची शराब जिसकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख (3,00,000) रुपये का किया गया नष्ट। शनिवार को न्यायालय अपर मुख्यन्यायिक मजिस्ट्रेट कन्नौज के आदेश पर कार्यवाही हुई है। सीओ कमलेश कुमार ने इस मामले पर जानकारी साझा की है।