कोडरमा: उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर अवैध शराब और प्रतिबंधित पान मसाला विक्रेताओं के खिलाफ सघन जांच अभियान
आगामी त्योहारों एवं बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए जिले में विधि-व्यवस्था संधारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उपायुक्त श्री ऋतुराज के स्पष्ट निर्देशानुसार कोडरमा जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत अवैध रूप से शराब की बिक्री, भंडारण एवं सेवन कराने वाले होटलों पर कार्रवाई की।