सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले में नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित
विभिन्न शिविरों में 600 से अधिक लोगों की हुई नेत्र जांच, 19 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न स्थानों पर नेत्र चिकित्सा एवं जांच शिविर आयोजित किए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु’ एवं ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
रतलाम शहर में गोमाबाई नेत्रालय के तत्वावधान में श्री हेमंत राहोरी, रोगी कल्याण समिति सदस्य के सहयोग से बाबा रामदेव धर्मशाला, गौशाला रोड पर निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं चश्मा वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय रतलाम की डॉ. रिनाज खान द्वारा लगभग 500 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। इस दौरान जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय सहित विभिन्न समाजसेवी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
#Jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh