डेलनपुर टोल पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 42 पेटी मदिरा बरामद
सहायक आबकारी आयुक्त श्री विकास मण्डलोई ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा 4 अक्टूबर को आबकारी उपनिरीक्षक अर्पित पांडे द्वारा धामनोद से रतलाम मार्ग पर डेलनपुर टोल के पास मदिरा के अवैध परिवहन को रोकने हेतु चेकिंग लगाई गई। चेकिंग कार्यवाही के दौरान एक फोर्स तूफान गाड़ी नं- GJ 09 BM 2538 में से बग़ैर पास परमिट के माउंट 6000 बीयर की 22 पेटियां, बोल्ट बीयर की 10 पेटियां और देशी मदिरा प्लेन की 10 पेटियां, इस प्रकार कुल 42 पेटियां बरामद हुई। बग़ैर पास /परमिट के मदिरा का अवैध परिवहन किया जाना पाया जाने पर वाहन एवं मदिरा को विधिवत जप्त किया गया और 02 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 34(2) का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को निरुद्ध किया गया। जप्त मदिरा एवं वाहन की कुल कीमत लगभग 1145000 रुपये है।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh
1 views | Ratlam, Madhya Pradesh | Oct 5, 2026