हनुमानगढ़: गोलूवाला में युवक से 1 किलो अफीम बरामदगी के मामले में जांच कर रही सदर पुलिस ने आरोपी का मंजूर करवाया रिमांड
हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला में एक युवक से 1 किलो अफीम बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी का सदर पुलिस ने कोर्ट से रिमांड मंजूर करवाया है। इससे पहले आरोपी के खिलाफ गोलूवाला थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। यह कार्रवाई एसपी बी आदित्य के निर्देशन में चलाई जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत की गई है।