किशनगंज:सदर अस्पताल किशनगंज पहुंच कर पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने 15 अगस्त के दिन +2 हाई स्कूल कनैहयाबारी में झंडा फहराने के दौरान 11 हजार बिजली तार के सम्पर्क में आने के कारण ज़ख़्मी हुए बच्चों फकीह अनवर, फैजान अंसारी,अबु सईद एवं शिक्षक शुभाष कुमार का हाल चाल लिए।आज सभों को अस्पताल से छुट्टी कर दिया है। पीड़ितों को बिजली विभाग से मुआवजा दिलवाने के लिए कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल किशनगंज विशाल राज चौधरी, कनीय अभियंता चन्दन एंव अस्पताल प्रबंधक डा जुल्ले अशरफ़ से बात किए।उन लोगों ने आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया है।इस दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक साकिब अनवर एवं शिक्षक सह मध्य विद्यालय प्रभारी मुर्तजा मौजूद रहे।