मंझनपुर: नया नगर में स्थित इमामबाड़ा में हुआ जलभराव, EO बोलीं- निकासी की व्यवस्था ही नहीं #jansamasya
कौशांबी ज़िले के मंझनपुर कस्बे के नया नगर प्रथम मोहल्ले में तेज बारिश के कारण अंजुमन गुलामाने अहलेबैत के इमामबाड़े के चारों ओर शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे गंदा पानी भर गया है। मोहर्रम जैसे पवित्र मौके पर इमामबाड़े में इस तरह की स्थिति से मुस्लिम समुदाय में नाराजगी है। शुक्रवार से मोहर्रम का त्योहार शुरू हो चुका है और आज इसकी दूसरी तारीख है।