जैसीनगर: सरस्वती शिशु मंदिर में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम सम्पन्न, महिलाओं को समाज में भूमिका निभाने पर मार्गदर्शन
संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विद्याभारती द्वारा आयोजित सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार दोपहर 12:00 से आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में नगर की लगभग 140 महिलाएं शामिल हुईं।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता वंदना चौबे और भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष क्रांति पटेल थीं। कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित किया गया।