इंद्रगढ़: लालपुरा पेट्रोल पंप के पास कार व यात्री बस में हुई भिड़ंत, चालक गंभीर घायल सवाई माधोपुर किया रैफर
मेगा हाईवे लालपुरा पेट्रोल पंप के पास कार व यात्री बस में हुई भिड़ंत हो गई। जानकारी अनुसार बस में करीब 30 यात्री सवार थे सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। कार व बस की भिड़ंत में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इंद्रगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सवाई माधोपुर रैफर किया गया। घटना की सूचना पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।