पटना में मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के दौरान हंगामा, पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर भिड़े लोग
पटना: बिहार की राजधानी पटना में डॉ. कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के दौरान हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर वहां मौजूद एक युवक ने आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
जानकारी के मुताबिक, खरगे अपने संबोधन में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे। इस पर खरगे ने कथित तौर पर गुस्से में विवादित टिप्पणी कर दी। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई।
आरोप है कि आपत्ति जताने वाले युवक को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद कार्यक्�