बाली: फालना रेलवे स्टेशन पर NWREU की एजुकेशन क्लास, मनोज सिंह बने रानी फालना शाखा के अध्यक्ष, ट्रेड यूनियन ने दी जानकारी
Bali, Pali | Jul 28, 2025 फालना रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम 5 बजे एनडब्ल्यूआरईयू (NWREU) के बैनर तले एजुकेशन क्लास का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री मुकेश माथुर, मंडल मंत्री मोहन चेलानी, मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा और आबू रोड शाखा अध्यक्ष समुंदर सिंह ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुकेश माथुर ने सभी कर्मचारियों को ट्रेड यूनियन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।