बाली: फालना में शिव भक्ति में रंगी कांवड़ यात्रा, 300 कावड़ियों ने उठाई आस्था की कावड़, सड़कों पर गूंजा हर-हर महादेव
Bali, Pali | Jul 24, 2025 फालना मे गुरुवार शाम दोपहर 3 बजे हरियाली अमावस्या के अवसर पर हर हर महादेव के जयघोष के साथ कावड़ यात्रा पूरे उत्साह और भक्ति भाव से निकली।यात्रा का शुभारंभ खुडाला बगेची स्थित हनुमान मंदिर से हुआ, जिसमें लगभग 300 कांवड़िये शामिल हुए। भक्तो की शिवभक्ति ने श्रद्धा का नया रूप दिखाया, जहां कावड़ में उनकी बढ़ती भागीदारी ने सभी को भावविभोर कर दिया ।