बाली: नाना पुलिस ने लूट के मुकदमे में फरार हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार, दो महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा
Bali, Pali | Jul 27, 2025 बाली के नाना पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी आशाराम गरासिया को रविवार शाम 4.30 बजे गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी रतनसिंह ने बताया की आशाराम एक हिस्ट्रीशीटर है जो पिछले दो महीने से पुलिस से बचता रहा था। मामला 14 जून का है, जब यशवंत कुमार (32) और मटाराम (29) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। यशवंत ने बताया कि वह आमलिया गांव से नाणा जा रहे थे।