बाली: फालना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान, विद्यालयों में पहुंचकर छात्रों को किया जागरूक
Bali, Pali | Jul 26, 2025 फालना में शनिवार शाम 4.30 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का सदस्यता अभियान निरंतर जारी है। इस अभियान के तहत एबीवीपी की फालना नगर इकाई के सदस्य विभिन्न विद्यालयों में जाकर सदस्यता अभियान चला रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान नगर मंत्री जगदीश सिंह राजपुरोहित ने बताया कि एबीवीपी के सदस्यता अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है।