बाली: दांतीवाड़ा में किसान की करंट लगने से हुई मौत, खेत में बाड़ लगाते समय ट्रांसफार्मर से लगा करंट
Bali, Pali | Jul 23, 2025 बाली उपखंड के फालना थानांतर्गत दांतीवाड़ा गांव मे बुधवार दोपहर 3 बजे खेत मे काटे की बाड़ लगाते समय किसान की करंट लगने से मौत हो गई।फालना पुलिस एएसआई पुखराज ने बताया कि मृतक की पहचान खेताराम पुत्र राजाजी चौधरी के रूप मे हुई है।जिसकी आयु करीब 45 वर्ष है खेताराम कृषि कार्य के दौरान ट्रांसफार्मर के संपर्क मे आ गए।इस दौरान उन्हें तेज करंट लगा, जिससे उनकी मौत हुई।