बहरोड़: बहरोड़ में NH-48 पर सड़क हादसे में कार की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Behror, Alwar | Sep 8, 2026 बहरोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर दहमी पुलिया के पास सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में गांव ऊटोली निवासी कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस थाने में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार कुलदीप अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी कर अपने परिचित अमित से बातचीत कर रहा था।