शिवपुरी: नया अमोला में कच्ची व अंग्रेजी देसी शराब के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश, कंपोजिट दुकान में घुसकर शराब सड़क पर फैलाई
अमोला थाना क्षेत्र के नया अमोला गांव में मंगलवार की शाम 5 बजे शराब के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश देखने को मिला। महिलाओं ने कंपोजिट शराब दुकान में घुसकर अंग्रेजी और देसी शराब की पेटियां बाहर निकालकर फेंक दीं और उनमें आग लगा दी। इसके बाद महिलाओं ने कंजर डेरा की एक महिला से कच्ची शराब से भरा बैग छीनकर शराब की पन्नियां फोरलेन पर फैला दीं और बैग में भी आग लगा दी। मह