वायरल वीडियो में एक व्यक्ति अपनी TV तोड़ते हुए दुकानदार के खिलाफ शिकायत करता नजर आ रहा है।
ग्राहक और दुकानदार का रिश्ता भरोसे पर चलता है। लेकिन जब यही भरोसा टूटता है,तो सवाल दोनों तरफ उठते हैं।
आदित्य विज़न की ओर से कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है,इसलिए किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
लेकिन एक बात सोचने वाली है अगर किसी ग्राहक को अपनी शिकायत के समाधान के बजाय निराशा हाथ लगे,तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?
और अगर ग्राहक गुस्से में आकर नुकसान करने लगे,तो क्या उसे सही ठहराया जा सकता है?
आखिर गलती की शुरुआत कहां से हुई और जिम्मेदारी किसकी बनती है? फैसला तथ्यों के आधार पर होना चाहिए,भावनाओं के आधार पर नहीं।
#Varanasi #AdityaVision #ग्राहक