तुलसीपुर: जनकपुर रेंज टीम ने पकड़े दो बड़े अजगर, सुहेलवा वन्य जीव प्रभाग ने अजगर को कवही नाले में छोड़ा
सुहेलवा वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत जनकपुर रेंज की टीम ने दो विशाल अजगरों को पकड़ा, यह अजगर प्रतापपुर और दुर्गापुर गांव में देखे गए, जिसको वन विभाग द्वारा सूचना मिलते ही वन क्षेत्र अधिकारी अमरजीत मौर्य के निर्देशन में दोनों अजगरों को सुरक्षित पड़कर जनकपुर रेंज कार्यालय लाया गया, उसके बाद उन्हें प्राकृतिक आवास कवही नाले में छोड़ा गया।