बिहार: रामचंदपुर स्थित विद्या भारती स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
Bihar, Nalanda | Feb 7, 2024 विद्या भारती स्कूल में बुधवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में छात्राएं शामिल हुई। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य अशोक कुमार निराला ने बताया कि छात्राओं में छिपी प्रतिभा को उजागर करने के उद्देश्य से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।