सूरजपुर: स्मार्ट मीटर के विरोध में मीटर रीडरों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
सूरजपुर जिले के मीटर रीडरों ने बुधवार को स्मार्ट मीटर, प्रीपेड मीटर और ऑटो पंचिंग प्रणाली के चलते रोजगार पर मंडरा रहे संकट को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। विद्युत मीटर रीडर श्रमिक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में करीब 5 हजार मीटर रीडर पिछले 10 से 15 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। संघ ने कहा कि तकनीकी बदलाव का विरोध नहीं है, लेकिन अनुभवी कर्मचारियों