राऊ: छावा फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग उठ रही है, राज्यसभा सांसद ने मुख्यमंत्री से की अपील
Rau, Indore | Feb 19, 2025 छावा फिल्म को लेकर दर्शको में उत्साह दिखाई दे रहा है, शुरुवात के 5 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म छाई हुई है, महाराष्ट्र में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न सिनेमा एम्प्लाई ने की है, वही अब प्रदेश में भी मांग उठने लगी है। राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने कहा कि प्रदेश में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने को लेकर सीएम से बात करी जाएगी।