बस्ती: नगर थाना क्षेत्र में गर्भवती दलित महिला पर तलवार से हमला करने का आरोप, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
Basti, Basti | Feb 15, 2025 नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बसुआपार में देर रात एक गर्भवती दलित महिला पर तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है। गांव के ही रहें वाले एक व्यक्ति ने रात करीब 11:30 बजे महिला के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके चिल्लाने पर परिवार के अन्य सदस्यों ने आरोपी को पकड़ लिया। और डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सौंप दिया।