बस्ती: विकास भवन सभागार में जिला पंचायत की बैठक में जमकर हुआ हंगामा
Basti, Basti | Feb 15, 2025 विकास भवन सभागार में जिला पंचायत की बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ, हंगामा इतना बढ़ गया कि जिला पंचायत अध्यक्ष को पुलिस बुलानी पड़ी। कई सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर कमीशन खोरी का भी आरोप लगाया है मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि सभी सदस्यों को मना लिया गया है और बैठक को पूरा किया गया।