बस्ती: भारतीय कुर्मी महासभा की प्रेस क्लब में हुई बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया
Basti, Basti | Feb 15, 2025 भारतीय कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक प्रेस क्लब में सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने महासभा के मजबूती पर जोर देते हुये बताया कि आगामी 31 मार्च को नये कार्यकारिणी का गठन प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश में होना है, इस दिशा में सदस्यता अभियान की समीक्षा कर ली जाय।