बस्ती: डॉक्टर को सीएचसी से हटाने की मांग को लेकर अपर आयुक्त को सौंपा गया ज्ञापन
Basti, Basti | Feb 14, 2025 बजरंग दल के जिला संयोजक मनमोहन त्रिपाठी ने मंडलायुक्त को सम्बोधित ज्ञापन अपर आयुक्त देकर डाक्टर को सीएचसी से हटाने की मांग किया। ज्ञापन के बाद मनमोहन त्रिपाठी ने बताया कि भानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात चिकित्सक डा. सचिन चौधरी से क्षेत्र की जनता नाराज है और स्वास्थ्य सेवायें प्रभावित हो रही है।