जमुई: केकेएम कॉलेज में ABVP का हंगामा, परिसर 4 घंटे तक नारेबाजी से गूंजा
Jamui, Jamui | May 30, 2026 केकेएम कॉलेज में शनिवार 3 बजे को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फॉर्म वेरिफिकेशन में अव्यवस्था को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब चार घंटे तक चले हंगामे में छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।