उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा 25, 26 व 27 अप्रैल को दो पालियों में होगी। इसे निष्पक्ष व सकुशल कराने हेतु पुलिस लाइन सभागार में कार्यशाला आयोजित हुई। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को सतर्कता, गोपनीयता और समयबद्धता के निर्देश दिए।