प्रतापगढ़: छात्रावासों में चला विशेष स्वच्छता अभियान, टंकियों की सफाई से पेयजल हुआ सुरक्षित
जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जिलेभर में “स्वभाव स्वच्छता–संस्कार स्वच्छता” विशेष अभियान के तहत छात्रावासों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित किया जा रहा है। जनजाति विकास विभाग के अधीन संचालित आश्रम छात्रावास, खेल छात्रावास, महाविद्यालय एवं बहुउद्देश्यीय तथा आवासीय छात्रावासों में विशेष सफाई कार्य कराए