डिंडौरी: समनापुर पुलिस ने शासकीय राशि में धोखाधड़ी और गबन के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
समनापुर पुलिस ने हितग्राही की शासकीय राशि में धोखाधड़ी कर और गबन करने के मामले में फरार चल रहे श्रम शाखा में पदस्थ डाटा एंट्री ऑपरेटर मुकेश कुमार मालवीय को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। दरअसल समनापुर थाना प्रभारी ने गुरुवार शाम 4:00 बताया कि आरोपी 6 माह से फरार चल रहा था कार्यवाही कर धर पकड़ अभियान चलाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।