भीलवाड़ा: नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत, नशा मुक्ति केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन, नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प
भीलवाड़ा। चमकता जीवन सेवा संस्थान द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को हरी झंडी दिखाकर औपचारिक शुरुआत की गई। अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए समाज में नशा मुक्ति के लिए ऐसे प्रयासों को अत्यंत आवश्यक बताया।सभी ने मिलकर नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।