हलसी: हलसी थाने की पुलिस ने दो अभियुक्तों और दो एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार कर लखीसराय कोर्ट भेजा
हलसी पुलिस ने 2 अभियुक्त सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार पूर्वाह्न 11:30 बजे हलसी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस में अवैध बालू उत्खनन मामले में ट्रैक्टर चालक मनीष कुमार को, मारपीट एवं हत्या का प्रयास मामले में रतन कुमार को, कनियारी गांव से NBW वारंटी मदन मंडल को तथा सलौंजा से NBW वारंटी जयराम यादव और परशुराम यादव को गिरफ्तार किया है.