बिहपुर: बलाहा गांव में चोरी, जेवरात समेत कई सामान ले गए चोर
नारायणपुर प्रखंड के बलाहा गांव में चोरी की घटना सामने आई है। वार्ड संख्या-2 निवासी देवेंद्र सिंह के पुत्र पंकज सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भवानीपुर थाने में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में बताया गया है कि चोरों ने घर के आंगन में बने मुख्य दरवाजे को तोड़कर घर में प्रवेश किया और आभूषण, पानी का मोटर तथा घरेलू उपयोग के कांस्य व पीतल के बर्तन चोरी कर लिए।