चरखारी: चरखारी के बमरारा गांव में किशोरी ने लगाई फांसी, जिससे उसकी मौत हो गई
चरखारी के ग्राम बमरारा में 13 वर्षीय किशोरी रेशमा पुत्री रतीराम ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खेत पर बने कमरे में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजन मौत का कारण नहीं बता सके हैं, पुलिस जांच कर रही है।