भवानीपुर: मीरगंज पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया, 10 वाहन चालकों से वसूला जुर्माना
भवानीपुर :- सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर मीरगंज थाना पुलिस ने शनिवार को नगर पंचायत मीरगंज में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहन चालकों से जुर्माना वसूलते हुए ई-चालान जारी किया।