पदमपुर: गजसिंहपुर पुलिस थाना में सीओ ने CLG सदस्यों के लिए बैठक के निर्देश दिए
गजसिंहपुर पुलिस थाना परिसर में सीओ संजीव चौहान ने बुधवार को दोपहर 1:00 बजे सीएलजी मेंबरों के साथ बैठक की।इस दौरान थाना अधिकारी सीरकौर भी मौजूद रही। सीओ सजीव चौहान ने बैठक लेते हुए बताया कि लगातार दुर्घटनाएं बढ़ रही है। सीएलजी मेंबर सब मिलकर आम जन को यातायात नियमो के बारे में जागरूक करें ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।