ढीमरखेड़ा: सेफ क्लिक 2.0' की दस्तकः ढीमरखेड़ा SBI शाखा में साइबर ठगी से बचाव का दिया गया सुरक्षा मंत्र
कटनी जिले में साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस का 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में ढीमरखेड़ा थाना पुलिस ने एसबीआई शाखा में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बैंक उपभोक्ताओं और ग्रामीणों को डिजिटल ठगी से बचने के उपाय बताए।