दलसिंहसराय:राखी बांधकर डायल 112 टीम के साथ बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन..
#दलसिंहसराय प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोख्तियारपुर सलखननी में मंगलवार को स्कूली बच्चों ने डायल 112 की टीम के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। बच्चों ने विद्यालय परिसर में पहुंची डायल 112 की टीम के वरुण कुमार सिंह, विजय शुक्ला, रूपेश कुमार पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और आपसी विश्वास का संदेश दिया।