गिद्धौर: श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर युवाओं से आदर्शों पर चलने का आह्वान
मेरा युवा भारत के तत्वावधान में सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि से हुई। वक्ताओं ने उनके राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, राष्ट्रीय एकता और जनसेवा के योगदान को प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता हुई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।